राजनांदगांव

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
02-Nov-2024 2:56 PM
अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

राजनांदगांव, 2 नवंबर।  भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून का पालन करने की सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा गई।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर  खेमलाल वर्मा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट