राजनांदगांव

राजनांदगांव, 29 अक्टूबर। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर के बाजार इलाके में भीड़भाड़ बढऩे से जाम के हालात बन रहे हैं। यातायात के सुचारू संचालन के लिए पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारियों ने बाजार इलाके में निरीक्षण किया। साथ ही व्यापारियों और लोगों से यातायात व्यवस्था बनाने रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में एएसपी राहुल देव शर्मा द्वारा शहर में बाजार भ्रमण कर यातायात व कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। शहर भ्रमण के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय खेस एवं यातायात टीम उपस्थित थे। दीपावली त्यौहार नजदीक आने से बाजार में लगातार बढ़ रहे भीड़भाड़ को देखते शहर के व्यापारियों को रोड के अंदर व्यवस्थित सामान लगाने एवं दुकानों में आने वाले ग्राहकों के वाहनों को निर्धारित स्थल पर पार्किंग कराने समझाईश दिया गया। सभी व्यापारीगण एवं वाहन चालकों से अपील है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं असुविधा से बचे।