राजनांदगांव

पांच पर्वों वाली दिवाली का लौकिक के साथ आध्यात्मिक महत्व भी : रामा
26-Oct-2024 3:43 PM
पांच पर्वों वाली दिवाली का लौकिक के साथ आध्यात्मिक महत्व भी : रामा

दीपावली पर्व पर गरीब-असहाय के घरों को करें रौशन

राजनांदगांव, 26 अक्टूबर। श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा अहमदाबाद से आए संतश्री आशारामजी बापू के साधक शिष्य श्री रामा भाई का एक दिवसीय गीता भागवत सत्संग का आयोजन मोहारा स्थित संत आशारामजी आश्रम में संपन्न हुआ।

रामा भाई ने अपने सत्संग से लोगों को संदेश दिया कि यह दिवाली केवल हमारी नहीं है, अपितु पूरे मानव जाति का है, क्योंकि इस दिन श्री रामजी अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना किऐ थे। यही दिवस दीपावली अथवा नूतन वर्ष के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवाली पांच पर्वों की होती है। धनतेरस, नरक चतुदर्शी, दीपावली, नूतन वर्ष एवं भाई दूज और इन सभी दिवस का अपना एक विशेष महत्व है।

जाने पांच पर्वों वाली दीपावली का महत्व
धनतेरस धन्वंतरि महाराज खारे-खारे सागर में से औषधियों द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, संपदा से समृद्ध हो सके, ऐसी स्मृति देता हुआ, जो पर्व है वही है धनतेरस। काली चौदस पर्व इस दिन श्रीकृष्ण ने नरकासुर को क्रूर कर्म करने से रोका और यमपुरी पहुंचाया। नरकासुर प्रतीक है, वासनाओं के समूह और अहंकार का। वैसे ही आप भी अपने चित्त में विद्यमान नरकासुररूपी अहंकार और वासनाओं के समूह को श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित कर उनके अधीन हो जाएं। ऐसा स्मरण कराता हुआ पर्व है नरक चतुर्दशी। दीपावली आपका चित्त आपको बांधने वाला न हो, आपका धन आपकी आयकर भरने की चिंता को न बढ़ाए, आपका चित्त आपको विषय विकारों में न गिरा दे, इसीलिए दीपावली की रात्रि को लक्ष्मीजी का पूजन किया जाता है।

लक्ष्मी आपके जीवन में महालक्ष्मी होकर आए। वासनाओं के वेग को जो बढ़ाये, वह वित्त है और वासनाओं को श्रीहरि के चरणों में पहुंचाए, वह महालक्ष्मी है। नूतन वर्ष नववर्ष के प्रभात में अपने माता-पिता, गुरुजनों, सज्जनों, साधु-संतों को प्रणाम करके तथा अपने सदगुरु के श्रीचरणों में जाकर नूतन वर्ष के नए प्रकाश, नए उत्साह और नई प्रेरणा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें। भाईदूज पर्व दीपावली पर्व का पांचवा दिन है। भाईदूज भाइयों की बहनों के लिए और बहनों की भाइयों के लिए सद्भावना बढ़ाने का दिन है। 
उक्त जानकारी श्री योग वेदांत सेवा समिति के संजय साहू ने दी।


अन्य पोस्ट