राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अक्टूबर। मोहला-मानपुर-अं. चौकी के प्रथम कलेक्टर एस. जयवर्धन का जिला सूरजपुर स्थानांतरण पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने गुरुवार को भावभीनी विदाई दी। अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान करते उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान कलेक्टर जयवर्धन ने मोहला-मानपुर-अं. चौकी में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ किए गए उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास और सकारात्मक सहयोग से नवीन जिला होने के उपरांत भी अपेक्षित प्रगति हासिल किया जा सका है। उन्होंने कहा कि वे प्रथम बार जिला कलेक्टर बनकर यहां पदस्थ हुए। उनके लिए यह सुनहरा मौका था कि जिले में विकास की नींव रखे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तौर पर कार्य के दौरान अनेक कठिनाइयों और चुनौतियां आते रहती है। सभी के सकारात्मक सहयोग और प्रयास से सभी क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में कामयाबी मिला।
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर आप सभी से मीले सानिध्य और सहयोग हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां पहली बार कलेक्टर का दायित्व मिला। नवीन जिला होने के चलते अनेक चुनौतियां थी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर जिले को स्थापित करने में सहयोग मिलाहै। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के खुशहाल और स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर प्रेमलता चंदेल ने कलेक्टर के साथ किए गए कार्यों को रेखांकित करते कहा कि आपके साथ काम करने का एक अच्छा अनुभव मिला है। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन और उत्कृष्ठ नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर ने कहा कि आपने सभी को साथ लेकर खुशनुमा माहौल में काम करने का जो माहौल तैयार किया, वह सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ऊर्जा देने का काम किया है। कलेक्टर ने अपनी उत्कृष्ट सौम्यता का परिचय देते कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों से गले मिलकर अभिवादन किया।