राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अक्टूबर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भोकरदन विधानसभा में खैरागढ़ पूर्व विधायक कोमल जंघेल मंडल स्तर पर जिला परिषद सर्किल पर और शक्ति केन्द्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा की जीत के लिए कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष राव साहेब दानवे को घोषित किया है, जो दो बार के विधायक रहे हैं, जो लगातार कार्यकताओं के बीच जाकर समर्थन मांग रहे है।
कोमल जंघेल भोकरदान विधानसभा क्षेत्र के बड़ोना, धावड़ा, वालसवंगी, जयदेव वाड़ी, शैलूद, वड़ोद, तंगड़ा, आडग़ांव, इसोड़ा, पिम्पलगांव, सवांगी, पारत में बैठक लेकर बूथ तक का कार्यक्रम की योजना व रूपरेखा बनया गया। चुनाव प्रचार के दौरान कहा है कि इस बार महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास जता रहे लोगों में भाजपा के पक्ष में वातावरण पूरे क्षेत्र में दिख रहा है। भोकरदन विधानसभा में भाजपा की जीत तय है। संतोष राव साहेब को तीसरी बार विधायक बनाने आम जनता ठान चुके हैं।