राजनांदगांव

नई सोच कड़ी मेहनत के साथ संगठन को करें मजबूत - संपत
24-Oct-2024 2:49 PM
नई सोच कड़ी मेहनत के साथ संगठन  को करें मजबूत - संपत

छग सह-प्रभारी ने कांग्रेसियों से चर्चा कर रखे विचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अक्टूबर।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी एसए संपत कुमार शहर कांग्रेस की बैठक लेकर कहा कि आज से नई सोच नया कांग्रेस के संकल्प, कड़ी मेहनत के साथ संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार और जीत तो लगी रहती है। इसमें हताश होने वाली कोई बात नहीं है अपने पूरे मनोबल और पूरी उर्जा के साथ लड़ेंगे। हम जनता के हक और अधिकार के लिए सदैव आवाज बुलंद करेंगे।

श्री कुमार बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने स्वागत भाषण देते कहा कि विगत दोनों चुनाव में कांग्रेसजनों ने कड़ी मेहनत की, फिर भी परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया।

राजनांदगांव के कांग्रेसजन सदैव जनता के हितों के लिए संघर्ष करते आए हैं। विगत दिनों बिजली की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिसका काफी हद तक हमको सफलता भी मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनहित के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सदैव सडक़ की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। 

शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा ने कहा कि यहां 15 साल से पूर्व मुख्मयंत्री डॉ. रमन सिंह का क्षेत्र है। यहां के हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता 15 साल से लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं और यहां के कार्यकर्ताओं को बिना किसी लोभ, लालच झंडा उठाया हुए हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि यहां के कांग्रेसी कितने संघर्षशील हैं। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छग सह-प्रभारी एसए संपत कुमार ने कहा कि कांग्रेसजन पिछले चुनाव में भरपूर मेहनत की, फिर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिले। इनकी हमें समीक्षा कर आगे बढऩा चाहिए, क्योंकि राजनीति में हार और जीत तो लगी रहती है इसमें हताश होने वाली कोई बात नहीं है, हम फिर से उठेंगे और पूरी उर्जा के साथ लड़ेंगे। 23 अक्टूबर से पहले की बातों को भूलकर आज से सिर्फ यह याद रखें कि हम कांग्रेसी है, कांग्रेस के लिए काम करना है। नया अध्याय और नई सोच के साथ पूरी उर्जा के साथ काम करें, संगठन की मजबूती के लिए आम जनमानस को कांग्रेस की रीति व नीति को अवगत कराते नौजवानों को जोड़े। आगामी चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर तैयारी शुरू करें, परिणाम सुखद मिलेगा। 

बैठक को पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, मेहुल मारू, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन ने संबोधित किया।

बैठक में डॉ. आफताब आलम, विवेक वासनिक, शारदा तिवारी, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, माया शर्मा, रूपेश दुबे, मन्ना यादव, कुसुम दुबे, अशोक फडऩवीस, अभिमन्यु मिश्रा, कुसुम दुबे, सिद्धार्थ डोंगरे, मनीष गौतम, चेतन भानुशाली, मनीष साहू सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। आभार झम्मन देवांगन ने जताया। 
 


अन्य पोस्ट