राजनांदगांव

प्रमुख जवाबदारी मिलने पर भाजपा नेताओं में हर्ष
23-Oct-2024 4:28 PM
प्रमुख जवाबदारी मिलने पर भाजपा नेताओं में हर्ष

राजनांदगांव, 23 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने राजनांदगांव के वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख को प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को सह चुनाव प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश स्तर पर राजनांदगांव के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जवाबदारी मिलने पर जिला भाजपा ने हर्ष व्यक्त करते केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को आभार व्यक्त किया है। भाजपा मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि संगठन और सत्ता के तालमेल में खूबचंद पारख एवं मधुसूदन यादव के महत्वपूर्ण योगदान को देखते संगठन ने यह अच्छा निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, भरत वर्मा,अतुल रायजादा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख एवं सह-प्रभारी मधुसूदन यादव को शुभकामनाएं प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट