राजनांदगांव
आपदा प्रबंधन शिविर संपन्न
22-Oct-2024 3:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार महासमुंद जिले के ग्राम जलकी सिरपुर में 17 से 19 अक्टूबर 2024 तक राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें राज्य उपाध्यक्ष स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राजेन्द्र गोलछा, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट प्रवास कुमार सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिले के स्काउट रोवर एवं गाइड रेंजर शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे