राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अक्टूबर। करवा चौथ पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रविवार को दिनभर निर्जला व्रत रखकर रात में चांद को देखकर व पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। करवा चौथ पर्व के अवसर पर रविवार को सुबह से देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। वहीं सुबह से करवा चौथ की पूजा-अर्चना के सामानों के लिए लोगों की व मंदिरों में सुहागिनों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। वहीं पर्व पर घर परिवार में कुशल मंगल की कामना भी महिलाओं ने की। वहीं महिलाओं ने रविवार को पति की दीर्घायु के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखकर देर शाम श्रृंगारित होकर चांद का दीदार कर पति की पूजा-अर्चना की। इस पर्व के लिए महिलाएं काफी उत्साहित भी दिखी।
बदली के बीच निकला चांद
करवा चौथ पर्व पर रविवार को आसमान में बदली के बीच व्रतधारी महिलाओं को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। आमसान में छाए बादल के बीच चांद की लुकाछिपी के बीच महिलाओं ने चांद को देखकर उसकी पूजा-अर्चना कर उपवास को तोड़ा।