राजनांदगांव

कन्या हा.से. स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरित
20-Oct-2024 3:24 PM
कन्या हा.से. स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर।
छतीसगढ़ शासन की महती योजना सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से शनिवार को छुईखदान नगर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के  छात्राओं को साइकिल वितरण समारोह का कार्यक्रम खैरागढ़ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।  श्री जंघेल ने  छात्राओं को शुभकामनाएं देते कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजना चला रही है। जिसमें आज प्रमुख रूप से सरस्वती साइकिल योजना का लाभ छात्राओं को मिल रही है। 

कार्यक्रम में  जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनरायण चंद्राकर, जिला महामंत्री पूरन जंघेल, मंडल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजलक्ष्मी पंसारी, मंडल महामंत्री अवध जंघेल, शाला विकास समिति अध्यक्ष सव्या वैष्णव, दिलीप वैष्णव, कृष्णाकांत महोबिया, विक्रांत चंद्राकर, प्रदीप श्रीवास्तव, रीमा जंघेल, किसन सिलोटिया, कमलेश साहू, राजू उइके, रामकिसुन चंद्राकर, छन्नू चंद्राकर, एलिजा मोजेस, रविंद्र कुमार, अनिल पाल, सीतल श्रीवास्तव, चंद्रहास देवांगन, पुष्पलता साहू, संतोषी आर्य,एकता वर्मा सहित सभी कक्षा की छात्राएं उपस्थित थी।
 


अन्य पोस्ट