राजनांदगांव

सांसद की अनुशंसा पर विकास कार्यों की स्वीकृति
20-Oct-2024 2:05 PM
सांसद की अनुशंसा पर विकास कार्यों की स्वीकृति

राजनांदगांव, 20 अक्टूबर। सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर गंडई नगर पंचायत में एक करोड़ से अधिक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नगर पालिका खैरागढ़ में 2 करोड़ 98 लाख 42 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। साथ ही नगर पालिका डोंगरगढ़ में तीन करोड़ के प्रशासकीय स्वीकृति नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने 21 अगस्त को प्रत्येक नगर पालिका को वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3-3 करोड़ की अनुदान राशि स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की गई है। विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने आभार जताया है। 
 


अन्य पोस्ट