राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर। पीपी कोर्स के बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर कंधे में स्टॉर लगाकर पदोन्नत किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव के आदेश के परिपालन में खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल ने जिले में कार्यरत प्रधान आरक्षकों को जारी योग्यता सूची के अनुसार पीपी कोर्स बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर कंधे में स्टार लगाकर पदोन्नत किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों से कहा कि अब आप विवेचना अधिकारी बन गए हैं, अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। पुलिस विभाग की छवि को बरकरार रखेंगे। आपका व्यवहार आम जनता और स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अव्वल दर्जे का होना चाहिए। सहायक उनि. के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय द्वारा भी सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक के. देव राजू व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।