राजनांदगांव

लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा सदस्यता अभियान
19-Oct-2024 3:54 PM
लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा सदस्यता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अक्टूबर।
भाजपा का सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।  15 अक्टूबर की अंतिम तिथि के बाद भी नेताओं ने सदस्यता अभियान जारी रखा हुआ है और तय समय 30 अक्टूबर तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का जुनून प्रत्येक नेता में अब दिखने भी लगा है। 

मिली जानकारी के अनुसार आगामी नगर निगम चुनाव की दृष्टि से भी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी सदस्यता अभियान में जी जान से लगे हुए हैं। इसके साथ ही अगली कड़ी की शुरुआत करते सक्रिय सदस्यता अभियान का आगाज भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में किया गया। 

सक्रिय सदस्यता अभियान शुभारंभ अवसर पर अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, सदस्यता अभियान के प्रभारी सचिन बघेल, रविन्द्र वैष्णव, तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, किशुन यदु, रामकुमार गुप्ता, त्रिगुण टांक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट