राजनांदगांव
कमल गांधी का निधन
17-Oct-2024 2:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 अक्टूबर। वरिष्ठ भाजपा नेता व गंज मंडी व्यापारी समिति के अध्यक्ष कमल गांधी का आज सुबह निधन हो गया। वह पूर्व सांसद प्रदीप गांधी के ज्येष्ठ भ्राता थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से व्यापारिक जगत में शोक व्याप्त है। स्व. गांधी बसंतपुर स्थित नवीन कृषि उपज मंडी के व्यापारी समिति के अध्यक्ष थे। वह सामाजिक कार्यों में भी काफी रूचि रखते थे। कृषि मंडी में हर साल होने वाले दुर्गा उत्सव के भी वह प्रमुख पदाधिकारी थे। बताया जा रहा है कि आज शाम 4.30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्ठि होगी। स्थानीय पुराना गंज चौक स्थित शांति विजय अपार्टमेंट से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे