राजनांदगांव

राजनांदगांव, 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री साय एवं विस अध्यक्ष सिंह ने मंगलवार को म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में सीमा गर्ग द्वारा लिखित ‘‘हमारी संस्कृति हमारी धरोहर’’ किताब का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय एवं विस अध्यक्ष सिंह ने लेखिका सीमा गर्ग को किताब के लिए शुभकामनाएं दी। लेखिका सीमा गर्ग ने बताया कि ‘‘हमारी संस्कृति हमारी धरोहर’’ किताब भारतीय संस्कृति, धार्मिक पूजा-पाठ की कहानियों और सामाजिक रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक विशेष प्रयास है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य ने नई पीढ़ी को संस्कृति से कुछ हद तक दूर कर दिया है। ऐसे में यह किताब एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगी। बताते चले कि लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की मां है। इस अवसर पर कलेक्टर संजय संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।