राजनांदगांव

सदस्यता व सक्रिय सदस्यता अभियान एक साथ चलेगा-संजय
15-Oct-2024 2:47 PM
सदस्यता व सक्रिय सदस्यता अभियान  एक साथ चलेगा-संजय

 भाजपा का सदस्यता अभियान एक पखवाड़ा और बढ़ा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 15 अक्टूबर।
जिला भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर प्रमुख नेताओं की एक बैठक 14 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान एक पखवाड़ा तक और बढ़ाने की घोषणा करते कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य में कुछ कमी रह गई है, जिसे पूरा करने कार्यकर्ताओं को 31 अक्टूबर तक का समय और दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक निर्धारित था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता अब कमजोर बूथ व कमजोर शक्ति केन्द्रों पर दृष्टि जमाए, ऐसे बूथों व शक्ति केन्द्रों का चयन करें और बढ़े हुए समय का लाभ उठाते ऐसे केन्द्रों में जमीनी मेहनत कर उन्हें सशक्त बनाएं। उन्होंने मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान के प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने स्वागत भाषण दिया व सदस्यता अभियान व सक्रिय सदस्यता के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया। 

बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र गोलछा व आभार प्रदर्शन दिनेश गांधी ने किया। इस दौरान खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, गीता घासी साहू, सचिन सिंह बघेल, प्रदीप गांधी, दिनेश गांधी, चंद्रिका डड़सेना, आलोक बिंदल, आलोक श्रोती, रविन्द्र वैष्णव, किशुन यदु, अतुल रायजादा, शिव वर्मा, रामकुमार गुप्ता, मोनू बहादुर सिंह, बलवंत साहू, गोलु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट