राजनांदगांव

कमला कॉलेज की नवनियुक्त अध्यक्ष गुप्ता ने ग्रहण किया पदभार
08-Oct-2024 3:46 PM
कमला कॉलेज की नवनियुक्त अध्यक्ष गुप्ता ने ग्रहण किया पदभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। शासकीय कमला कॉलेज राजनंादगांव का जनभागीदारी समिति में मणिभास्कर गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा पार्षद मणिभास्कर गुप्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से हर्ष का माहौल है। शासकीय कमला कॉलेज में नवनियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मणिभास्कर गुप्ता ने पदभार ग्रहण कर कॉलेज का निरीक्षण किया।

उन्होंने शासकीय कमला कॉलेज की प्राचार्य से चर्चा कर कॉलेज की मूलभूत समस्याओं को लेकर जानकारी ली। पदभार ग्रहण करने के दौरान पूर्व सांसद अशोक शर्मा, प्राचार्य आलोक मिश्रा, नीलू शर्मा, पवन मेश्राम, रवि सिन्हा, किशुन यदु सहित अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट