राजनांदगांव

सदस्यता अभियान के आइकॉन बने शरद
07-Oct-2024 3:19 PM
सदस्यता अभियान के आइकॉन बने शरद

सदस्यता अभियान को पूर्ण करने में प्रथम रहे सिन्हा

राजनांदगांव, 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पहले चरण में चल रहा है । जिला भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी सावन वर्मा एवं रवि सिन्हा ने बताया कि सदस्यता अभियान के पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ता तेज गति से नए सदस्य बनाने एवं पुराने सदस्यों का नवीनीकरण कर रहे हैं। साथ ही 15 से 30 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण शुरू होगा। जिसमें सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 26 के बूथ क्रमंाक 129, 130 एवं 131 में पार्षद एवं दक्षिण मंडल के उपाध्यक्ष शरद सिन्हा ने अपने बूथ में सदस्यता अभियान संपन्न कर सदस्यता अभियान का आइकॉन बनने का पहला लक्ष्य हासिल कर लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, सचिन बघेल, सावन वर्मा, रवि सिन्हा,  मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी को शरद सिन्हा ने अपना सदस्यता बुक सौंपा।


अन्य पोस्ट