राजनांदगांव

अपराध रोकने जनजागरूकता व नागरिक कर्तव्य निर्वहन जरूरी - कुसुम
25-Sep-2024 3:18 PM
अपराध रोकने जनजागरूकता व नागरिक कर्तव्य निर्वहन जरूरी - कुसुम

 ठेलकाडीह कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 25 सितंबर। महिला एवं बालिकाओं पर होने वाले अपराध को रोकने शिक्षण संस्थानों में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसी क्रम में ठेलकाडीह कॉलेज में गठित महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सुरक्षा एवं विधिक जागरुकता विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में  अधिवक्ता  कुसुम दुबे ने महिलाओं के लिए बने कानून, सरकार की योजनाओं एवं अधिकार व कर्तव्य के साथ अपराध रोकने कानून की जानकारी एवं पुलिस को सहयोग करने पर बल दिया।

आयोजन के उद्देश्य से सर्वप्रथम वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एलसी सिन्हा ने अवगत कराया। तत्पश्चात अधिवक्ता  कुसुम दुबे ने कॉलेज के आयोजन में कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए हमें जन जागरूकता के साथ संविधान से मिले नागरिक कर्तव्यों का पालन करते कानून के अनुरूप कार्रवाई में पुलिस को अपराध की समय पर सूचना के साथ-साथ उन्हें सहयोग करने की भी आवश्यकता है। आज जिस प्रकार के सामाजिक परिवेश को हम देख रहे हैं उसे तोडऩे हमें संगठित होकर जनजागरूकता के साथ कार्य करना है।

व्याख्यान के पूर्व संस्था प्राचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने आयोजन में पालकीय संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रेणुका कुंजाम एवं आभार प्रदर्शन प्रो. रेणुका सिन्हा ने किया ।


अन्य पोस्ट