राजनांदगांव
मतदान केंद्रों में नेतागण सम्हालेंगे जिम्मेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 सितंबर। जिला भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर नई-नई कवायदें की जा रही है। पार्टी द्वारा घोषित मोर बूथ-मोर अभियान के तहत पार्टी अपने दिग्गज नेताओं सहित तमाम बड़े नेताओं को मतदान केन्द्रों पर उताकर इस अभियान को गति देने जा रही है। इसमें पार्टी के सभी नेता बूथों में जाकर पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता को अमलीजामा पहनाएंगे। शहर सहित ग्रामीण व जिलेभर में पार्टी के नेता बूथों में जाकर सदस्य बनाएंगे।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार कल 25 सितंबर को पं.दीनदयाल की जयंती अवसर पर यह अभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इसी तारतम्य में जिले के मंडल, शक्ति केन्द्रों व मतदान केन्द्रो तक पार्टी के सभी नेता भागीदारी करेंगे। इस अभियान में जिन प्रमुख नेताओं को मतदान केन्द्रों पर जाकर इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनमें पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, भरत वर्मा, अभिषेक सिंह, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, नीलू शर्मा, राजेन्द्र गोलछा, रविन्द्र वैष्णव, सुरेन्दर सिंह बन्नोआना, चंद्रिका डड़सेना, दिनेश गांधी, गीता घासी साहू, आलोक बिंदल, मूलचंद लोधी, लक्की भाटिया, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, विनोद खांडेकर, प्रदीप गांधी, किशुन यदु, आलोक श्रोती, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, रामकुमार गुप्ता सहित अन्य नेता के नाम शामिल हैं। ये सभी नेतागण बूथों में जाकर मोर बूथ-मोर अभियान को गति प्रदान करेंगे।


