राजनांदगांव

बाढ़ प्रभावितों ने कलेक्टर से की मुलाकात
24-Sep-2024 3:06 PM
बाढ़ प्रभावितों ने कलेक्टर  से की मुलाकात

राजनांदगांव, 24 सितंबर। छुरिया क्षेत्र में बीते दिनों भीषण बारिश से प्रभावित ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर तत्काल राहत उपाय करने की मांग की।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम झिथराटोला, हालेकोसा, भंडारपुर, बनियाटोला, मगरधोखरा क्षेत्र में बाढ़ से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। झिथराटोला से मगरधोखरा का पुल जो झूरानदी में बना हुआ है, पूरी तरह टूट चुका है। हालेकोसा, बनियाटोला व भंडापुर में दर्जनों मकान ढह गए हैं। हालेकोसा के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान को नुकसान हुआ है। इसी प्रकार भंडारपुर का पुल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत का कार्य एवं एप्रोच रोड का कार्य प्रारंभ हो जाएगा तथा प्रभावितों की शासन द्वारा पूरी मदद पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष किरण वैष्णव, पदुम साहू, पतिराम साहू, शांता पंचारे, टीकम साहू, संतोष साहू, जेठकुमार चंद्रवंशी, हेमंत साहू सहित अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट