राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 सितंबर। जिला भाजपा का सदस्यता अभियान इन दिनों जिले में उफान पर है। पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर शक्ति केन्द्र, बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। वहीं सदस्यता को लेकर मिले लक्ष्य को पूरा करने मंडल प्रभारियों व मंडल संयोजकों व सहसंयोजकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडल प्रभारी व मंडल संयोजक शक्ति केन्द्रों व बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रहे हैं।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि उत्तर मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, दक्षिण मंडल के प्रभारी कोमल सिंह राजपूत, राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के प्रभारी संतोष अग्रवाल, डोंगरगढ़ शहर मंडल के प्रभारी सुरेन्दर सिंह बन्नोआना, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के प्रभारी लीलाधर साहू, घुमका मंडल के प्रभारी राजेश श्यामकर, डोंगरगांव मंडल के प्रभारी दिनेश गांधी, लालबहादुर चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना, सचिन सिंह बघेल व हिरेन्द्र साहू अपनी टीम के साथ निरंतर इस दिशा में सक्रिय होकर लक्ष्यपूर्ति को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
इसी प्रकार राजनांदगांव उत्तर मंडल के संयोजक संदीप भट्टाचार्य, सहसंयोजक प्रदीप अवथनकर, सुरेन्द्र सिंह भाटिया व पंकज कुंजरेकर दक्षिण मंडल के संयोजक रवि सिन्हा, सहसंयोजक विठ्ठल भाई पटेल, कमलेश प्रजापति, बलवंत साव व मणीभास्कर गुप्ता, राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के संयोजक आनंद साहू, सहसंयोजक रमेश चन्द्राकर, गोविन्द देवांगन, गुलाब वर्मा, डोंगरगढ़ शहर मंडल के संयोजक महेन्द्र भाई पटेल, सहसंयोजक लक्ष्मी यादव, विनीत यादव, अमित बोस, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के संयोजक रेखराज वर्मा, सहसंयोजक धरम वर्मा, रवि यादव, जितेन्द्र गेंड्रे, घुमका मंडल के संयोजक ढालसिंह साहू, सहसंयोजक टाकेश सिन्हा, हरिचंद सिन्हा, अर्जुन क्षत्रिय, जागेश्वर यादव, योगेश पटेल, डिकेश साहू, भावना निक्की, गिरधर साहू, अशोक वर्मा, अभियान में लगे हुए हैं।