राजनांदगांव

रमन ने शहरवासियों को दी बधाई
20-Sep-2024 2:33 PM
रमन ने शहरवासियों को दी बधाई

राजनांदगांव, 20 सितंबर। शहर में भगवान गणेश विसर्जन की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखने के लिए विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शहरवासियों को परंपरा के संवाहक गणेश उत्सव समितियो तथा चुस्त-दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को शुभकामनाएं दी।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि के देवता हैं। वे विघ्न विनायक है तथा प्रत्येक कार्य के प्रारंभ में भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है। यह हमारी महान भारतीय परम्परा है, उस पर संस्कारधानी राजनांदगांव की परंपरा पिछले अनेक दशकों से प्रदेश व देश में जानी व पहचानी जाती है। इस वर्ष सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत कर चार-चांद लगा दिया। पूरे विसर्जन झांकी के दौरान शांति बनी रही, झॉकी के दर्शक बड़े उत्साह के साथ झॉकी के समीप आकर उसकी बारीकियों का लुत्फ उठाते रहे। न कि जाम, न कहीं अव्यवस्था, न कहीं अराजकता। यही राजनांदगांव के गणेश विसर्जन की खासियत रही है, जिसे शहरवासियों, गणेश उत्सव समितियों व प्रशासन ने सूझबूझ व आपसी सामंजस्य का परिचय देते पूरा किया। नि:संदेह सारे पक्ष बधाई के पात्र हैं।

 


अन्य पोस्ट