राजनांदगांव

राजनांदगांव, 18 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती पर नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर हेमा सुदेश देशमुख समेत सतीश मसीह, यूके रामटेके, प्रणय मेश्राम, दीपक महला ने परंपरागत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। जयंती पर पुष्पवाटिका, लोककर्म विभाग में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
महापौर देशमुख ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजीनियर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकी शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै। उन्होंने कहा कि नगर निगम के तकनीकी विभागों में प्रतिवर्ष तकनीकी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर लोककर्म, जल, विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।