राजनांदगांव

राजनांदगांव, 16 सितंबर। अभियंता दिवस पर 15 सितम्बर को नगर निगम के कार्यपालन अभियंता कक्ष में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके एवं निगम के इंजीनियरों ने भारत रत्न मोक्षगुणम विश्वेस्वरैय्या के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा-अर्चना की।
आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि सिविल इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया ने आधुनिक भारत में बांध, जलाशय और जल विद्युत परियोजना के निर्माण में महती भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैसूर सरकार के साथ मिलकर कई शैक्षणिक संस्था और कारखानों की स्थापना करवाई थी, उनके योगदानों को देखते सरकार ने उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया था। उन्हीं की याद में हम आज अभियंता दिवस मना रहे है। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी अधिकारियों को उनके कार्यों का अनुशरणकर कार्य करना चाहिए, तभी अभियंता दिवस मनाने की सार्थकता है।
कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके ने उनके द्वारा किए गए कार्यें का अनुशरण करने की अपील की। कार्यक्रम में सुषमा साहू, गरिमा वर्मा, अशोक देवांगन, अनिमेष चन्द्राकर, अनुप पाण्डे, तिलकराज, डागेश्वर कर्ष, अंकुर मिश्रा, ललित मानकर, चिराग मेश्राम आदि उपस्थित थे।