राजनांदगांव

घर घुसकर महिला से छेडख़ानी, आरोपी गिरफ्तार
14-Sep-2024 2:23 PM
घर घुसकर महिला से  छेडख़ानी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 सितंबर।
घर अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की। 
मिली जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 सितंबर को रात्रि करीब 11 बजे पीडि़ता अपने बच्चों व बूढा ससुर के साथ घर में थी। रामजी बेरवंशी घर का  दरवाजा का सांकल खोलकर अंदर घुसकर बदनाम करने की नियत से प्रार्थिया के हाथ-बांह छूकर छेडख़ानी किया। रिपोर्ट पर खैरागढ़ थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी रामजी बेरवंशी  35 वर्ष निवासी घोटिया को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी रामजी बेरवंशी के विरुद्ध अपराध साक्ष्य पाए जाने से 12 सितंबर को  गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। 

 


अन्य पोस्ट