राजनांदगांव

उद्योगपति सूर्यकांत गुप्ता का निधन
14-Sep-2024 1:41 PM
उद्योगपति सूर्यकांत गुप्ता का निधन

कल दोपहर अंत्येष्टि

राजनांदगांव, 14 सितंबर। शहर के बड़े उद्योगपतियों में से एक सूर्यकांत गुप्ता (79 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। हृदयघात के चलते आज सुबह स्थानीय पैतृक आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
वे राजाराम मेज प्रोडक्ट समूह के एमडी थे। स्थानीय सुरगी रोड स्थित राजाराम मेज प्रोडक्ट के मालिक के तौर पर वह कारोबारी दुनिया में अच्छी साख रखते थे। उनका सामाजिक गतिविधियों से सीधा सरोकार रहा।  स्थानीय मुक्तिधाम में रविवार को उनकी अंत्येष्टि होगी। दोपहर 2 बजे उनके घर से अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके निधन की खबर से व्यापारिक जगत में शोक की लहर है।
 


अन्य पोस्ट