राजनांदगांव

बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी
13-Sep-2024 3:30 PM
बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी

राजनांदगांव, 13 सितंबर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा अपने पदाधिकारियों के साथ 12 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोहारा, मोहड़ व हल्दी क्षेत्र का दौरा कर वहां की स्थिति-परिस्थितियों को नजदीक से देखा एवं बाढ़ पीडि़तों से  उनका हाल-चाल जाना एवं समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही।

इस दौरान ग्रामीण कांग्रेसजनों को अपनी आप बीती बताते रोने लगे और कहा कि हमारे पास कुछ नहीं बचा, पानी में सब कुछ बह गया, हम बर्बाद हो गए, अब हम क्या करें।

शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि जलाशयों के गेट खोले जाने के कारण इस तरह की स्थिति बनी है, जो शायद मैंने पहले कभी नहीं देखा।  शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं सडक़ें  पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सब्जियां व फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। अगर शासन-प्रशासन पहले ही अलर्ट हो जाता तो शायद इस तरह की भयावह स्थिति नहीं बन पाती।

श्री छाबड़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह मात्र खानापूर्ति करने अखबार के पन्नों में नाम छपाने दौरे पर आए थे।  उन्होंने न तो घरों को झांककर देखा न ही उनकी तकलीफों  को समझने का प्रयास किया। इसी तरह अब तक प्रशासन की कोई टीम इन लोगों को राहत पहुंचाने नहीं पहुंची। श्री छाबड़ा ने शासन-प्रशासन से बाढ़ पीडि़तों को जल्द से जल्द सुविधा दिलाने की मांग की।

इस दौरान शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री हनी ग्रेवाल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ  अली, पार्षद मधुकर वंजारी, सचिन टूरहाटे बबूल कसारए संदीप जायसवाल, नारायण सोनी, सागर, संदीप सोनी, मुकेश साहू, उत्तम साहू, स्वतंत्रदास साहू, अनिस खान सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट