राजनांदगांव

गुजरात पुलिस टीम ने किया राजनांदगांव रेंज का भ्रमण
12-Sep-2024 3:57 PM
गुजरात पुलिस टीम ने किया राजनांदगांव रेंज का भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 सितंबर।
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत गुजरात पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज का भ्रमण किया। वर्ष 2024 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव रेंज को गुजरात पुलिस कर्मियों को भ्रमण के लिए चुना गया है। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत गुजरात राज्य को छत्तीसगढ़ राज्य के साथ एक जोड़ी राज्य के रूप में तय किया गया है। दोनों राज्यों के पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे राज्यों की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर संस्कृति का आदान-प्रदान करेंगे। एक-दूसरे के राज्यों की पुलिस कार्रवाई को देखेंगे और सीखेंगे। 

10 सितंबर को एसपी कार्यालय में राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक कुमार झा से रूबरू हुए। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुजरात पुलिस के साथ अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने गुजरात पुलिस को अतिथ्य के लिए सम्मान किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत गुजरात के 01 सहायक उप निरीक्षक, 03 प्रधान आरक्षक एवं 10 आरक्षक कुल 14 पुलिस कर्मियों का दल छत्तीसगढ़ राज्य के जिला राजनांदगांव में भ्रमण के लिए पहुंचा, जो राजनांदगांव जिले के महिला प्रकोष्ठ/आईयूसीएडब्ल्यू इकाई सबंधी कार्य, नगर सेना कार्यालय/जिला जेल राजनांदगांव, यातायात शाखा/सायबर इकाई, पुरातत्व एवं सांस्कृतिक स्थलो का अवलोकन, जिला राजनांदगांव पुलिस के कार्यों की जानकारी, थाना कार्य की जानकारी, सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कार्यों की जानकारी, दर्शनीय स्थल का भ्रमण/अवलोकन, जिला कबीरधाम के कार्यों की जानकारी, दर्शनीय स्थल भ्रमण /अवलोकन, जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी के कार्यों की जानकारी, जिले का संचार कार्यों की जानकारी, 8वीं बटालियन, छसबल का भ्रमण, जिले में पर्यटन, धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया गया। 

इस दौरान गुजरात पुलिस के साथ अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षाए कानून व्यवस्था और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव वर्ष 2024 के लिए चुना गया है।
एसपी कार्यालय के सभागार में 10 सितंबर को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा द्वारा गुजरात पुलिस से आऐ भ्रमण दल के सदस्यों को भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समापन पर छग राज्य के पुलिसकर्मियों के हर संभव सहयोग करने आभार व्यक्त करते बताया कि यहां की लोककला संस्कृति से परिचित होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। छग राज्य के पुलिस कार्यप्रणाली सहजए सरल एवं मानवीयता पूर्ण है।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी आजाक तनुप्रिया ठाकुर, अजीत ओगरे उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट