राजनांदगांव

जिला स्तर शतरंज पुरूष व महिला स्पर्धा
12-Sep-2024 3:01 PM
जिला स्तर शतरंज पुरूष व महिला स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 सितंबर।
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के तत्वावधान में सेक्टर स्तरीय पुरूष एवं महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, मोहला, मानपुर, जिले के महाविद्यालयों की टीम भाग ले रही है। 

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अंजना ठाकुर द्वारा खिलाडिय़ों को खेल भावना का परिचय देते अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं देते कहा कि खेल भी जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। आप सभी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज के क्षेत्र में भारतीय खिलाडिय़ों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आप अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय तथा अखिल भारतीय स्तर अपना तथा अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करे। विशिष्ट अतिथि परेश वर्मा ने भी खिलाडिय़ों को अच्छे खेल हेतु शुभकामनाएं दी। क्रीड़ा अधिकारी अरूण चौधरी द्वारा खेल के नियमों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। पहले दिन के खेल में 03 राउंड की समाप्ति के पश्चात प्रथम स्थान पर दिग्विजय कालेज ने 14 अंक, द्वितीय शा. नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ ने 9 अंक तथा तीसरे स्थान पर शासकीय महाविद्यालय कवर्धा ने 8.5 अंक बना लिए हैं।

महिला वर्ग में 3 राउंड की समाप्ति के पश्चात शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव तथा शासकीय पी.जी.महाविद्यालय कवर्धा का छात्राएं 8-8 अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय कवर्धा 5 अंक के साथ दूसरे तथा शासकीय विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव तथा कमलादेवी महिला महाविद्यालय 4-4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस अवसर पर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी पीके हरी, डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर, डॉ. नीता नायर, अनिता पोषार्य, मोरध्वज सोनवानी, खेलनराम महुले, प्रीति वर्मा, रामेश्वरी, रामू पाटिल सहित सपन, व्ही गौतम राय एवं रमन साहू उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट