राजनांदगांव

कल राज्य के हॉकी खिलाड़ी जालंधर में दिखाएंगे जौहर
09-Sep-2024 3:50 PM
कल राज्य के हॉकी खिलाड़ी जालंधर में दिखाएंगे जौहर

छत्तीसगढ़ जूनियर बालक हॉकी टीम नेशनल के लिए रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 सितंबर।
जालंधर (पंजाब) में 9 से 19 सितंबर तक आयोजित जूनियर बालक नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए राज्य की जूनियर बालक हॉकी टीम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में राजनांदगांव से जालंधर के लिए 8 सितंबर को रवाना हो गई। 

छग हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चैम्पियनशिप में चयनित खिलाडिय़ों का चयन गत् दिनों अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनंागांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में किया गया। जिसमें से उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर 18 खिलाडिय़ों का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य की जूनियर बालक हॉकी टीम का पहला मैच कल 10 सितंबर को हॉकी मध्यप्रदेश के साथ खेला जाएगा।

उक्त चैम्पियनशिप राज्य की जूनियर बालक हॉकी टीम में शामिल खिलाडिय़ों में आदित्य कुमार, पुष्पेन्द्र कुशवाह, विष्णु यादव, अभिजीत श्रीवास, अश्विन कुजुर, मोहम्मद सोयब, करण साहू, देवेन्द्र कुमार यादव, गौरव यादव, रितिक यादव, साहिल खाखा, पियुष धीवर, संदीप ठाकुर, जितेन्द्र तांडी, जीतू हेमला, मोहित नायक, प्रकाश पटेल, हर्ष साहू, अनीश अहमद कोच व अनुराज श्रीवास्तव मैनेजर के रूप में शमिल हैं।

 


अन्य पोस्ट