राजनांदगांव

साहित्यकार कोशा का सम्मान
07-Sep-2024 8:24 PM
साहित्यकार कोशा का सम्मान

राजनांदगांव, 7 सितंबर। कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा स्कूल के बच्चों में मूर्ति बनाओ व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा कला/साहित्य व शिक्षा जगत से जुड़े मूर्धन्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाओं ने साहित्यकार आत्माराम कोशा व सेवानिवृत्त शिक्षिका ऊषा मिश्रा व कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण गुप्ता का सम्मान किया गया।

 कार्यक्रम की अतिथि के रूप में सुषमा सिंह, शारदा तिवारी अलका जानी व साधना तिवारी शामिल थी।


अन्य पोस्ट