राजनांदगांव

कोसरिया यादव समाज ने किया प्रज्ञा का सम्मान
03-Sep-2024 3:19 PM
कोसरिया यादव समाज ने  किया प्रज्ञा का सम्मान

राजनांदगांव, 3 सितंबर। कोसरिया यादव समाज जन्माष्टमी महोत्सव के समापन पर सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। यादव समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। नगर में शिक्षा क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय की पूर्व जनभागीदारी की अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रज्ञा गुप्ता का सम्मान किया गया। उक्त सम्मान के लिए प्रज्ञा गुप्ता ने मन्ना यादव, भोला यादव, शीला यादव, मधु यादव, संतोषी यादव, सूरज यादव, हरीश यादव का आभार व्यक्त किया है ।

 


अन्य पोस्ट