राजनांदगांव
गृहमंत्री शर्मा कल नांदगांव में
01-Sep-2024 3:25 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पार्टी कार्यकर्ताओं और कलेक्टारेट में अफसरों की लेंगे बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 सितंबर। उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी विजय शर्मा कल 2 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री ट्रेन से सुबह 7.45 बजे राजनंादगांव पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। प्रभारी मंत्री होने के नाते शर्मा की कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात होगी। लंबे समय बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका मुलाकात करने का कार्यक्रम बना है। इस बीच दोपहर को जिले के अफसरों के साथ कलेक्टोरेट में वह समीक्षा बैठक लेंगे। जिले के विकास कार्यों और योजनाओं के संबंध में वह अधिकारियों से चर्चा करेेंगे। इसके बाद शर्मा सडक़ मार्ग से कवर्धा के लिए रवाना होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे