राजनांदगांव

राजनांदगांव, 29 अगस्त। स्थानीय अग्रवाल नवयुवक मंडल के द्विवार्षिक चुनाव 2024-26 के लिए हर्ष लोहिया अध्यक्ष एवं सूरज अग्रवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अग्रवाल नवयुवक मंडल के चुनाव अधिकारी राजेश खोखरिया एवं राजेंद्र अग्रवाल ने नाम वापसी के पश्चात अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु सिंगल नाम होने के कारण अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु क्रमश: हर्ष लोहिया एवं सूरज अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों पद हेतु चार-चार नाम का आवेदन प्रस्तुत हुआ था। दोनों ही पद से तीन तीन नाम वापसी हो गए। हर्ष लोहिया एवं सूरज लोहिया के निर्विरोध निर्वाचन पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, सचिव आलोक बिंदल, महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू दुर्गा खोखरिया एवं सचिव रीना राजेंद्र अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी।