राजनांदगांव

शोभायात्रा में शामिल हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शर्मा
28-Aug-2024 1:54 PM
शोभायात्रा में शामिल हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अगस्त।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस वर्ष भी राजनंादगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व यादव समाज के संयुक्त बैनर तले भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का धूमधाम से आयोजन किया गया। शोभायात्रा में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा भी शामिल हुए और लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते नजर आए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकगण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और जन्माष्टमी पर्व को लेकर सभी समाज के लोगों में विशेष हर्षोल्लास नजर आया। 

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरने वाली श्रीकृष्ण भगवान की शोभायात्रा में बालकृष्ण के रूप में कई बालक  भगवान कृष्ण की जीवन लीलाओं की झलकियां प्रस्तुत करते रहे, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस वर्ष महाकाल पालकी यात्रा की तर्ज पर प्रभु श्रीकृष्ण पालकी यात्रा का आयोजन भी लोगों के लिए भक्ति आस्था एवं आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने सर्व यादव समाज के बैनर तले झेरिया, कोसरिया एवं ठेठवार यादव समाज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित शोभायात्रा को सामाजिक एकता का प्रतीक बताते इसे अन्य समाजों के लिए भी अनुकरणीय बताया है। 


अन्य पोस्ट