राजनांदगांव

दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
26-Aug-2024 3:25 PM
दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राजनांदगांव, 26 अगस्त। शहर कांग्रेस ने दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन का जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया। 24 अगस्त को उनके जन्मदिन पर भरकापारा स्थित अंबेडकर भवन एवं अंबेडकर प्रतिमा के सामने रात्रि 9 बजे आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में उत्साहित कांग्रेसियों ने श्री जैन को दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। गुलदस्ता तथा अन्य उपहार सामग्रियों का आदान प्राप्त कर श्री जैन ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मनीष सोनपिपरे, मनीष सिमनकर, महेश अग्रवाल, जिनेश सिमनकर, प्रशांत वासनिक, लक्की रामटेके, विष्णु सिन्हा, जितेंद्र शर्मा, दिन बंधु रामटेके, प्रतिमा वासनिक, हेमंत सोनपिपरे, सोनू समरित, मोहन चुनूरकर, संजय बोरकर, जयप्रकाश गोसाई सहित शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट