राजनांदगांव

विकास कार्य के लिए 22 लाख मंजूर, भूमिपूजन भी
26-Aug-2024 3:23 PM
विकास कार्य के लिए 22 लाख मंजूर, भूमिपूजन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अगस्त।
शहर के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड क्र. 16 अंतर्गत कार्यकर्ताओं व वार्डवसियो के समक्ष पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ज्ञात हो कि स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर वार्ड नं. 16 अंतर्गत 22 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है। इन कार्यों में प्रमुख रूप से अधोसंरचना मद से वार्ड में नाली निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके अलावा शेड निर्माण कार्य के लिए ढ़ाई लाख रुपए की राशि विधायक निधि मद से प्राप्त हुई है।

उक्त दोनों निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम को पूर्व सांसद मधुसूदन ने अपने करकमलों से संपन्न किया। इस दौरान पूर्व सांसद यादव ने वार्डवासियों के साथ वार्ड में स्थित श्रीराम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और वार्डवासियों के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा। यह लाईव प्रसारण लेबर कॉलोनी गली नं. 01 में संचालित अपना किराया भंडार के प्रांगण में सुना एवं देखा गया।

ठाकुर प्यारेलाल वार्ड अंतर्गत आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम एवं मन की बात के लाईव प्रसारण के दौरान किशुन यदु, पारस वर्मा, गगन आईच, अतुल रायजादा, समीर श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, नरेन्द्र यादव, सेवक उईके, अरूण दामले, संतोष सिंह, सतीश रेवतकर, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रकाश हरिहारनो, सुधा पवार, दुर्गा राणा, पुष्पा ठाकुर, संगीता मिश्रा, प्रमिला वर्मा, विन्नी श्रीवास्तव सहित वार्डवासीगण मौजूद थे। आयोजन के अंत में वार्डवासियों ने दोनों विकास एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट