राजनांदगांव

70 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 अगस्त। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार विधायक देवेन्द्र यादव और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई की मांग को लेकर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने रविवार को जेल भरो आंदोलन किया। साथ ही कोतवाली थाना का घेराव करने कार्यकर्ताओं आगे बढ़ते रहे। कार्यकर्ता नारेबाजी करते आगे बढ़ते रहे। वहीं पुलिस ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बेरिकेटिंग भी लगाई थी। पुलिस जवान कार्यकर्ताओं को रोकने भरसक प्रयास किया।
रविवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता स्टेट स्कूल मैदान में एकत्रित होकर कोतवाली थाना की ओर रवाना हुए, तभी पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उक्त जेल भरो आंदोलन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जेल भरो आंदोलन में भागवत साहू, कुलबीर सिंह छाबड़ा, हेमा देशमुख, माया शर्मा, जीतू मुदलियार, सूर्यकांत जैन, निखिल द्विवेदी, मेहुल मारू, नीरज कन्नौजे, मनीष गौतम, अमर झा, ऋषि शास्त्री, मानव देशमुख, गुरमीत सिंह, रवि साहू, राजिक सोलंकी, चेतन भानुशाली, अमित कुशवाहा, पवन तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक 70 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।