राजनांदगांव

राजनांदगांव, 23 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं झूला महोत्सव के अवसर पर चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र के संस्थापक डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हर माह के पूर्णिमा तिथि के अवसर पर नगर की विभिन्न देवी-देवता मंदिरों में अपने नव अंकुरित शिष्यों के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति अर्पण नृत्य समागम कार्यक्रम के माध्यम से इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर स्थानीय श्रीबलभद्र राधाकृष्ण मंदिर जमात मंदिर में 25 अगस्त को संध्या 5.30 से 6.30 बजे तक संपन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि संस्कारधानी के कुलदेवी-देवता एवं समस्त देवमंदिरों के देवी-देवता अपरोक्ष रूप से आशीर्वादक के रूप में होंगे। बलभद्र राधा कृष्ण मंदिर के प्रमुख महंत नरेन्द्र दास ने अपील किया है कि संस्कारधानी की सुधी जनता कलाकार, कलाविद लेखक, पत्रकार, मीडियाकर्मी आदि अधिक से अधिक साधकों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दे।
उपरोक्त जानकारी संस्था के तुषार सिन्हा ने दी।