राजनांदगांव

मधुसूदन ने पौधरोपण कर वृद्धों के बीच मनाया जन्मदिन
23-Aug-2024 2:42 PM
मधुसूदन ने पौधरोपण कर वृद्धों के बीच मनाया जन्मदिन

मंदिरों में टेका माथा, समर्थकों का दिनभर बधाई देने चलता रहा सिलसिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अगस्त।
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने शुक्रवार को वृक्षारोपण कर वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष यादव के स्थानीय मोतीपुर निवास में आज सुबह से सैकड़ों की तादाद में समर्थक बधाई देने के लिए पहुंचे। घर में उनकी पत्नी ने केक काटकर सबसे पहले उनका मुंह मीठा कराया। इसके बाद आम लोगों से और भाजपा-गैर भाजपा के लोगों से यादव ने शुभकामनाएं और बधाईयां स्वीकार की। 

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का उनसे भेंट का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। इसके बाद उन्होंने मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। राजनीतिक रूप से यादव की समूचे लोकसभा में काबिल नेताओं में गिनती होती है। सांसद रहते हुए उनका जनाधार तेजी से बढ़ा। आज पर्यन्त उनके समर्थकों की तादाद पूर्व की भांति बरकरार है। इस बीच श्री यादव मोतीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण किया। 

उन्होंने यहां पौधरोपण कर लोगों को पौधरोपण करने का आह्वान किया। तत्पश्चात श्री यादव शीतला मंदिर के पास कार्यक्र्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। शहर के चौक-चौराहों में यादव के साथ केक काटने और बधाई देने के लिए युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। इस बीच सिविल लाईन स्थित सरकारी आवास में श्री यादव से मिलने दूर-दराज से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने सहज रूप से मुलाकात कर शुभकामनाएं ली। यादव को बधाई देने के लिए राज्य के आला नेताओं ने भी अपनी ओर से बधाई प्रेषित की। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, झुग्गी झोपड़ी समेत अन्य मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने यादव को बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट