राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अगस्त। संस्कारधानी विगत 1 माह से पूर्व श्रद्धा भक्ति के साथ शिवमय हो गई थी। श्री बागेश्वर धाम कावड़ यात्रा जो कि पूर्व में भारतीय सेना, खिलाडिय़ों, मूकबधिर बच्चों, भारतवासियों के कल्याण,देश के अग्रसर होने की कामना से जल अर्पित किया गया। अंतिम कावड़ यात्रा नारी शक्ति व रक्षाबंधन को समर्पित थी।
कांवड़ यात्रा में नारी शक्तियां शामिल हुई। उक्त आयोजन हेतु श्री बागेश्वर धाम सेवक पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर, सूरज गुप्ता, भावेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजेश शर्मा, सौरभ खंडेलवाल, गोल्डी गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता कार्यक्रम को स्वरूप देने में लगे थे। उन्होंने बताया कि भारतीय नारी को वर्तमान परिस्थितियों में सामना करने हेतु मां दुर्गा, मां काली के स्वरूप को अपनाने की आवश्यकता है तथा रक्षाबंधन अंतिम सोमवार को था। जिसके कारण से यह कांवड़ यात्रा नारी शक्ति व रक्षाबंधन पर आधारित रखी गई। कावड़ यात्रा में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव भी शमिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता व आभार प्रदर्शन सूरज गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त जानकारी श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवक अजय गुप्ता, प्रतीक गुप्ता व सचिन गुप्ता द्वारा दी गई।