राजनांदगांव

महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने तैयार हूं- छन्नी साहू
20-Aug-2024 4:11 PM
महिला कांग्रेस अध्यक्ष  की जिम्मेदारी संभालने तैयार हूं- छन्नी साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अगस्त।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष की रेस में खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू का नाम सुर्खियों में आ गया है। कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए छन्नी साहू तैयार बैठी है। बशर्ते पार्टी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाए। 

‘छत्तीसगढ़’ से पूर्व विधायक ने कहा कि संगठन की ओर से मिलने वाली हर जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा के साथ संभालने के लिए हमेशा तैयार है। पार्टी नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतरने की वह कोशिश करेगी। इस बीच कांगे्रस संगठन जल्द ही नई नियुक्ति कर सकता है। बताया  जाता है कि संगठन एक तेजतर्रार महिला नेत्री को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है। पूर्व विधायक छन्नी साहू काफी मुखर और आक्रामक राजनीति कर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में चर्चा में रही। उन्होनें कई मुद्वों को लेकर सीधे सरकार से भिड़ गई थी मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल समाप्त हो गया है। पार्टी ने अगली नियुक्ति तक उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करने को आदेश दिया। कांग्रेस नेतृत्व की मंशा है कि ओबीसी वर्ग को यह पद दिया जाए। जातीय समीकरण में छन्नी साहू फिट बैठती है। 

अध्यक्ष की कुर्सी को लिए छन्नी साहू ने अपने राजनीतिक संपर्को के जरिए लांबिग की है। हालांकि उन्होनें किसी भी सीधे मुलाकात करने से साफ इंकार कर दिया। 
पार्टी के भीतर उन्हें अध्यक्ष बनाने के लिए ज्यादातर प्रदेश के नेता रजामंद भी है। जल्द ही प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नाम का ऐलान होते ही तस्वीर साफ हो जाएगी।    

 


अन्य पोस्ट