राजनांदगांव

जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, ध्वजारोहण कर दी सलामी
18-Aug-2024 3:27 PM
जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, ध्वजारोहण कर दी सलामी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों,  राजनीतिक व गैर राजनीतिक पार्टियों द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं स्कूलों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 

युगांतर पब्लिक स्कूल

युगांतर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर  ध्वजारोहण युगांतर के पूर्व विद्यार्थी डॉ. केयुरा जैन तथा डॉ. शेफालिका उमरे  के मुख्य आतिथ्य में किया गया।  इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट और देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इस दौरान विद्यालय के कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, अजय सिंगी, अखराज कोटडय़िा, नरेंद्र जैन, राजकुमार अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. मधु पी. चौधरी, पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर  दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर  सुशील कोठारी, डॉ. केयुरा जैन तथा डॉ. शेफालिका  उमरे ने अपने विचार रखे।   धन्यवाद ज्ञापन हेड ब्वॉय विपुल सोमकुंवर ने किया। 

कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण


स्वतंत्रता दिवस पर जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।  इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने किया। कांग्रेसियों ने  राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी देकर राष्ट्रीय गीत गाया गया। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का संदेश वाचन शहर कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र शर्मा ने किया।

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल


पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवशरण सेन ने ध्वजारोहण किया।  विशेष अतिथि पूर्व पार्षद राजेश यादव एवं शेखर साहू उपस्थित थे। ध्वजारोहण पश्चात श्री देवशरण सेन ने बच्चों को राष्ट्रप्रेम के महत्व के बारे में जानकारी दी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुनीता खरे ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।  स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। 

नगर निगम में ध्वजारोहण


स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम केन्द्रीय कार्यालय टाऊनहाल में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष   हरिनारायण पप्पू धकेता, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता एवं पूर्व महापौर अजीत जैन उपस्थित थे। महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पूर्व टाउन हॉल में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  स्वतंत्रता दिवस समारोह में सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मोहारा फिल्टर  प्लांट व स्वीमिंग पुल में ध्वजारोहण


स्वतंत्रता दिवस पर मोहारा फिल्टर प्लांट एवं स्वीमिंग पुल में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। दोनों जगह अलग-अलग आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारियों ने ध्वज को सलामी दी।   आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता का मूल अर्थ अपने अधिकारों व कर्तव्यों को समझना एवं उसके आधार पर अपने समाज व देश के लिए कार्य करना है, तभी आजादी की सार्थकता होगी। इस अवसर पर यूके  रामटेके, प्रणय मेश्राम, दिलीप मरकाम, दीपक महला, तिलकराज ध्रुव,  अनिमेश चंद्राकर, अशोक देवांगन, सुषमा साहू, ज्योति साहू, आयुषी सिंह, युवराज कोमरे, अशोक चौबे सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा


स्वतंत्रता दिवस पर  मुस्लिम समाज द्वारा जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो शहर भ्रमण करते जामा मस्जिद चौक पर रैली का समापन किया गया । जिसमें समाज के बच्चों व बड़ों की उपस्थिति रही। रैली में  पवन डागा,  रूपेश दुबे, भावेश अग्रवाल, राकेश जोशी, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील,  शाहिद यासीनी, हाजी अतहर व अन्य लोग शामिल रहे। उक्त जानकारी समाज के आफताब अहमद ने दी।

अशोक स्तंभ चौक


अशोक स्तंभ चौक भरकापारा में स्वाधीनता के 78वें  राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्षता पूर्व पार्षद प्रज्ञा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि  सेवकराम मेश्राम, बुद्धिमित्रा वासनिक, सरस्वती माहेश्वरी थे। कार्यक्रम के आरंभ में अशोक स्तंभ चौक में स्थित अशोक स्तंभ व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर   राष्ट्रगान गाया गया। अंत मेें आभार प्रदर्शन पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर जितेश सिमनकर, राजेश बाघमारे, सतीश सोनपिपरे, संघप्रिय वासनिक, संजय बोरकर, प्रतिमा वासनिक,निर्मला रामटेके, ईश्वरी ठाकुर, उषा रामटेके, ममता जैन, संगीता ठवरे आदि उपस्थित थे। गांधी प्रतिमा पुराना बस स्टैंड पुराना बस स्टैण्ड स्थित दुर्लभ गांधी प्रतिमा स्थल पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
अग्रसेन भवन में मना आजादी का उत्सव

अग्रवाल  समाज द्वारा आजादी का राष्ट्रीय  उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। अग्रसेन भवन में  मुख्य अतिथि सुरेश कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में अग्र जन उपस्थित थे ।   राष्ट्रगान तथा भारत माता के जयघोष में अभूतपूर्व उत्साह दिखा। स्वागत उद्बोधन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने दिया।  कार्यक्रम का संचालन  संजय अग्रवाल ने किया। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार सह-प्रभारी राहुल अग्रवाल ने दी।
जिला उपभोक्ता विभाग प्रतितोषण आयोग


जिला उपभोक्ता विभाग प्रतितोषण आयोग राजनांदगांव द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सदस्य डॉ. आनंद वर्गिस के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोग के कर्मचारीगण संतोष साहू, रंजन, संतोष राजपूत, यशवंत गहने, जय नंदेश्वर बंजारे, हरवा,  राधिका सिन्हा उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी आयोग के रीडर संतोष साहू द्वारा दिया गया।
वार्ड 23 में निकली प्रभातफेरी


राजनांदगांव, 18 अगस्त। कांग्रेसियों ने 14 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार वार्ड नं. 23 में तिरंगा झंडा हाथों में लेकर देशभक्ति गीत का नारा, भजन-कीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के साथ धनेश पटिला, थानेश्वर पटिला, रमेश डाकलिया, सुनीता फडऩवीस, अशोक फडऩवीस, अनीस खान, सूरज शर्मा, नवीन जायसवाल, प्रेम सिन्हा, मीना, सावत्री बाई, आकाश साहू, उदय सिन्हा, जागेश्वर साहू, पुनेश, रूपेंदर, योगी कोले, श्रवण, गंगाराम साहू के साथ अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट