राजनांदगांव

तिरंगा यात्रा को लेकर जिला व मंडल टीम की घोषणा
09-Aug-2024 3:36 PM
तिरंगा यात्रा को लेकर जिला व मंडल टीम की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 अगस्त। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने हर-घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला टीम की घोषणा की है। जिसमें मूलचंद लोधी को जिला संयोजक व रघुवीर वाधवा, लीलाधर साहू, आभा तिवारी, कैलाश शर्मा व गिन्नी चावला को सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है। इसी तरह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के लिए राजेन्द्र गोलछा जिला संयोजक व आकाश चोपड़ा को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार तिरंगा अभियान के जिला संयोजक मूलचंद लोधी ने अपनी नियुक्ति के बाद मंडल स्तर पर हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर संयोजक व सदस्यों की घोषणा की है। जिसके अनुसार कुमर्दा मंडल के संयोजक एकांत चन्द्राकर व सदस्य मुकेश साहू, कोमल सिन्हा, ठाकुरराम यादव, भूपेन्द्र नायक व किशुन साहू को बनाया गया है। इसी तरह डोंगरगांव मंडल के लिए संतोष यादव संयोजक, भावेश निक्की, विरेन्द्र साहू, किशोर यादव व श्रीमती निर्मला सिन्हा सदस्य बनाए गए है। लालबहादुर नगर मंडल के अशोक वर्मा संयोजक, भोजराज वर्मा, तामेश्वर साहू, घनश्याम वैष्णव सदस्य बनाए गए है।

इसी प्रकार डोंगरगढ़ शहर मंडल के लिए सुमीत मिश्रा संयोजक, अमित बोस, हिमांशु सेन, जयंत साहू को सदस्य बनाया गया है। राजनांदगांव उत्तर मंडल के लिए नागेश यदु को संयोजक व पंकज कुंजरेकर, संतोष सिंह, चन्द्रभान जंघेल सदस्य बनाए गए है। छुरिया मंडल के लिए आलोक मिश्रा संयोजक व सोहन साहू, नैनसिंह पटेल, भुखन धनकर को सदस्य बनाया गया है। घुमका मंडल के लिए जनक साहू संयोजक व अर्जुन क्षत्री, रवि वर्मा, हरिशचन्द्र सिन्हा सदस्य होंगे। डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के लिए रवि यादव संयोजक, व राघवेन्द्र वर्मा, लखन जंघेल, जीवन वर्मा सदस्य होंगे तथा राजनांदगांव दक्षिण मंडल के लिए तरूण लहरवानी संयोजक, हकीम खान, गोलू गुप्ता, दामू भूतड़ा सदस्य होंगे। इसी प्रकार राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के लिए मनोज साहू संयोजक, कृष्णा तिवारी, मोती देवांगन, रमेश चन्द्राकर सदस्य होंगे।


अन्य पोस्ट