राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 अगस्त। ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने की कामना के साथ हॉकी खिलाड़ी व अन्य खेलों के खिलाड़ी सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।
सावन महीने के तीसरे सोमवार को हॉकी व अन्य संगठनों के खिलाडिय़ों ने मोहारा से जल लेकर कांवडि़़़़़य़े बागेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। कांवडिय़ों का खिलाडिय़ों ने बाबा भोलेनाथ के जयघोष व बोल बम के नरे के साथ स्वागत, वंदन व अभिनंदन नंदई चौक में किया गया। तत्पश्चात हॉकी खिलाड़ी कावड़ यात्रा में शामिल होकर बागेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना व आरती कर ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने की महादेव से कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर नरेश डाकलिया,ए राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अध्यक्ष मनीष गौतम, पूर्व जिला हॉकी संघ अध्यक्ष नीलमचंद जैन, जिला हॉकी संघ के सचिव शिव नारायण धकेता, राष्ट्रीय अंपायर शकील अहमद, राष्ट्रीय अंपायर किशोर धीवर, राष्ट्रीय वेटलिफ्टर व कोच तामेश्वर बंजारे, एकता बंजारे, आशीष शर्मा आदि खिलाड़ी उपस्थित थे।