राजनांदगांव

कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे खिलाड़ी व दिव्यांग बच्चे
04-Aug-2024 3:57 PM
कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे खिलाड़ी व दिव्यांग बच्चे

राजनांदगांव, 4 अगस्त। सावन के तीसरे  सोमवार 5 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा भारतीय खिलाडिय़ों, हॉकी व दिव्यांगों को समर्पित होगी, जिसमें सांई हास्टल, हॉकी खिलाड़ी आस्था के दिव्यांग बच्चे शामिल होंगे। 

उक्त जानकारी देते बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवक अजय गुप्ता ने बताया कि बागेश्वर धाम व अन्य मंदिरों तक कांवड़ यात्रा भी सावन व प्रति सोमवार को व शिव प्रभातफेरी संकीर्तन यात्रा कालीमाई मंदिर से रविवार सुबह 6.30 बजे से महादेव भक्तों द्वारा निकाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि तीसरे कांवड़ यात्रा भारतीय खेलों के खिलाडिय़ों, हॉकी के निरंतर अग्रसर होने तथा दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए निकाली जाएगी।  बागेश्वर धाम मंदिर के सेवक पंकज गुप्ता,  राकेश ठाकुर, विजय गुप्ता, भावेश अग्रवाल, राजेश शर्मा व सूरज गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में ओलंपिक के खेल चल रहे हैं, जिनमें हमारे देश के खिलाड़ी भी अनेक प्रतिस्पर्धाओं में शामिल हो रहे हैं।  इस तीसरी कावड़ यात्रा में सांई हॉस्टल के खिलाड़ी,नगर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी व आस्था मूकबधिर शाला के दिव्यांग बच्चे भी शामिल होंगे।

 


अन्य पोस्ट