राजनांदगांव

खेल संघों ने पूर्व सांसद के घर पहुंचकर केंद्र व राज्य शासन के प्रति जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की खेल एवं खिलाडिय़ों के लिए संचालित महत्वाकंाक्षी योजना खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ राज्य के खेलप्रेमी संस्कारधानी नगरी की जनता को बड़ी सौगात दी है। शहर के ऐतिहासिक दिग्विजय स्टेडियम में मल्टीपरपज स्पोट्र्स हॉल निर्माण के लिए 19 करोड़ 80 लाख रुपए, स्टेडियम में स्ंिथेटिक एथलेट्क्सि ट्रेक निर्माण हेतु 6 करोड़ 34 लाख रुपए एवं शहर के गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में टर्फ बदलने एवं अधोसंरचना निर्माण के विविध कार्यों के लिए 8.80 करोड़ रुपए की धनराशि खेला इंडिया योजना के तहत स्वीकृत की गई है।
केन्द्र सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मामले के मंत्री मनसुख मांडविया ने विगत दिनों अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर में इन विकास एवं निर्माण कार्यों की घोषणा की है। जिससे राजनांदगांव जिले के खिलाडिय़ों एवं खेलप्रेमी जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
राजनांदगांव जिले के सभी खेल संघों ने पूर्व संासद मधुसूदन यादव के निज निवास पहुंचकर केन्द्रीय एवं राज्य की भाजपा सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आभार प्रदर्शित किया है।
आभार व्यक्त करने वालों में खेल संघों के गणमान्य प्रतिनिधिगण में जिला एथलेटिक्स संघ राजनांदगॉव के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सचिव रणविजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, नगर निगम कब्बडी संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष महेश साहू, सचिव तीरथ गिरी गोस्वामी, जिला ओलंपिक संघ राजनांदगॉव के अध्यक्ष अतुल चोपड़ा जिला रोपस्किपिंग संघ राज. एवं छग रोप स्किपिंग संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारीगण शैलेन्द्र तिवारी, राजाराम देवांगन, सतीश ब्यौहरे, प्रकाश साठिया शामिल रहे। खिलाड़ीगण के प्रतिनिधि के रूप में श्रद्धा, धनेन्द्री, लीना, हीना, निकिता, अंजली, निशा, चंचल, नीतू, गोविंद, अनिल, विकास, सौरभ, नितेश विख्यात उपस्थित रहे। इन सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कैबिनेट मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह सहित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को धन्यवाद देते विकास एवं निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु जिले की खेलप्रेमी जनता एवं खिलाडिय़ों की ओर से आभार व्यक्त किया है।