राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जुलाई। साकेत सहित परिषद सुरगी राजनांदगांव के बैनर तले निषाद भवन हरदी वार्ड नं. 51 में कोषाध्यक्ष सचिन निषाद के संयोजन में मासिक बैठक, श्रावणी काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के अंतर्गत कलम के सिपाही प्रेमचंद की रचनाओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि आत्माराम कोशा व अध्यक्षता कुबेर सिंह साहू ने की। विशेष अतिथि अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा और विशेष वक्ता मानसिंह ठाकुर, महेंद्र बघेल, संतूराम गंजीर, पवन यादव ने अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आत्माराम कोशा, कुबेर सिंह साहू, मानसिंह ठाकुर, पवन यादव, ओमप्रकाश साहू, अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा, महेन्द्र बघेल, संतूराम गंजीर ने अपने विचार रखे। द्वितीय सत्र में सावन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रसों से ओतप्रोत रचनाएं पढ़ी गई। कार्यक्रम का संचालन लखन लाल साहू, पवन यादव और आभार व्यक्त संयोजक सचिन निषाद ने किया।