राजनांदगांव

पेरिस ओलंपिक में पर्यवेक्षक के रूप में फिरोज लेंगे हिस्सा
29-Jul-2024 2:31 PM
पेरिस ओलंपिक में पर्यवेक्षक के रूप में फिरोज लेंगे हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जुलाई।
पेरिस ओलंपिक में हॉकी इंडिया पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी हिस्सा लेंगे। 
मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई से पेरिस में शुरू हुई पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी दल भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने पेरिस पहुंच गया है। जिसमें संस्कारधानी के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात है कि हॉकी इंडिया ने छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया नई दिल्ली के सह-सचिव फिरोज अंसारी को हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया है। 

श्री अंसारी के पर्यवेक्षक  के रूप में भाग लेने पर हॉकी नर्सरी के खेलप्रेमियों के साथ ही छत्तीसगढ़ के समस्त हॉकी प्रेमियों एवं खिलाडिय़ों में हर्ष का माहौल है। श्री अंसारी कल 30 जुलाई को पेरिस के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व श्री अंसारी 2012 में लंदन ओलंपिक,  2014 में पुरूष वल्र्ड कप हॉलैण्ड, 2018 में महिला वल्र्ड कप, 2018 में रियो ओलंपिक व 2023 में 19वीं एशियन गेम्स हंगुजू (चाईना) में भी पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले चुके हंै। श्री अंसारी को इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव सॉय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बधाई दी। 
 


अन्य पोस्ट